संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल, 400 सिक्स वाले चौथे भारतीय

ram

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा।

18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह इस सीजन का पहला और IPL में उनका चौथा शतक रहा। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई में किसी CSK बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले मुरली विजय ने 2012 के क्वालिफायर में इसी मैदान पर 113 रन बनाए थे।

संजू सैमसन ने टी-20 में 400 सिक्स पूरे किए। वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (441) और सूर्यकुमार यादव (442) इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं।
आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायडे (2023), साई सुदर्शन (2023), तिलक वर्मा (2025) और डेवोन कॉनवे (2025) भी इस तरह आउट हो चुके हैं।

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए।

आयुष 19 साल की उम्र से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर तीसरी IPL फिफ्टी पूरी की। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *