छोटीखाटू। शहर में भट्टा चौहराया पर चल रहे गरबा महोत्सव में तीसरे दिन बुधवार रात्री में रंगोली, संजीव झांकी, गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किया और उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया बुधवार रात्री में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीखाटू, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छोटीखाटू, नव दूर्गा ग्रुफ छोटीखाटू द्वारा प्रस्तुती दी गई। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा राधा कृष्ण की झांकी, रंगोली और गरबा की प्रस्तुती, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वारा गरबा की प्रस्तुती, नव दूर्गा ग्रुफ द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की संजीव झांकी, रंगोली और गरबा की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर उपस्थित भीड़ ने तालियों के उत्साह किया और झांकियों की भिनी भिनी प्रशंसा की। इस अवसर पर 51 सौ रूपये कुशालसिंह पुत्र उगमसिंह ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छोटीखाटू को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकेश नवल, सरजीत सिंह, नोरतमल ओझा, रविन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में पुरूष, महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहे।

छोटीखाटू गरबा महोत्सव में ऑपरेशन सिन्दुर की संजीव झांकी सजाई
ram


