मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के नागरिक की मौत

ram

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पर्यटक डेनियल बार्बर (58)शनिवार को अपने साथी मैक्सिम और अन्य स्थानीय ‘स्कीयर’ के साथ ‘स्कीइंग’ कर रहा था और कुल्लू जिले में मनाली के पास कोठी में अचानक हिमस्खलन हो गया। हिमाचल पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पर्यटक को बर्फ के नीचे से निकाला और उसे मनाली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *