राज्य सरकार के प्रयासों से आरटीडीसी लाभ की स्थिति में – उप मुख्यमंत्री

ram

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों के सुनियोजित विकास और पर्यटकों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों का फल है कि बहुत लम्बे अंतराल के बाद राजस्थान पर्यटन विकास निगम लाभ की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र निंबाहेड़ा के जनजाति बहुल क्षेत्र छोटी सादड़ी का विभागीय स्तर पर परिक्षण कराया जाएगा एवं परिक्षण रिपोर्ट के आधार पर इसे ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने के विषय में निर्णय लिया जाएगा। सार्वजानिक निर्माण विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री श्रीचन्द कृपलानी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट की डीपीआर का प्रारूप तैयार होने के बाद इसके निर्माण कार्य में लगने वाले संभावित समय की जानकारी दी जा सकेगी। इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजानिक निर्माण विकास मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेडा के ऐतिहासिक व पौराणिक तथा धार्मिक महत्व के स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने संबंधी कोई प्रस्ताव अथवा कार्ययोजना वर्तमान में विभाग में विचाराधीन नहीं है। विभाग द्वारा इस विधान सभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने हेतु राजस्थान पर्यटन नीति- 2025 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पर्यटन विकास कार्यों से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *