लीड्स। भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ व्यक्तिगत कारणों के चलते इस सीजन यॉर्कशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप नहीं खेलेंगे। गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ पांच मुकाबलों के लिए डील की थी। काउंटी चैंपियनशिप की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है। यॉर्कशायर की टीम अपना पहला मैच सरे के खिलाफ खेलेगी। यॉर्कशायर के हेड कोच एंथनी मैक्ग्राथ ने बताया कि काउंटी टीम ऋतुराज गायकवाड़ के विकल्प पर विचार कर रही है। एंथनी मैकग्राथ ने कहा, “दुर्भाग्य से गायकवाड़ व्यक्तिगत कारणों के चलते अभी टीम से नहीं जुड़ रहे हैं। वह स्कारबोरो या बाकी सीजन में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा।” हेड कोच ने कहा, “यह पता लगा रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में दो-तीन दिन शेष हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हम क्या कर पाएंगे। हम एक संभावित विकल्प तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समय की कमी एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।” ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले महीने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए कहा था, “मैं शेष इंग्लिश घरेलू सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ चैंपियनशिप करार से नाम वापस लिया
ram


