सम्पर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजना और विकास कार्यो की समीक्षा, जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

ram

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल और समन्वय संगम ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलक्टर ने सूर्य घर योजना एवं कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं में कूलर, पंखा एवं डक्ंिटग कूलर सहित बिजली व पेयजल आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों की सफाई, मरम्मत एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने मंगला पशु बीमा, खाद्य सुरक्षा एवं पेंशन योजना सहित अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभ देने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसलों की खरीद के लिए व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए फील्ड विजिट कर प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही, जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। साथ ही जिले में चल रहे भवन, सड़क निर्माण एवं विद्युत कनेक्शन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, एडीएम जबर सिंह, डीएसओ अनील चौधरी, एसीईओ हरिशचंद मीणा, सहायक निदेशक शुभम नागर, डीटीओ डॉ कल्पना शर्मा, एसई राजवीर सिंह, सहायक निदेशक कृषि धनराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *