श्रीगंगानगर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ पुनः परीक्षा 2022 का आयोजन 23 मार्च 2025 रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले के 62 परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। एडीएम सर्तकता एवं परीक्षा समन्वयक रीना ने बताया कि परीक्षा के सफल व सुचारू सचालन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 17 में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 21 मार्च 2025 को प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक, 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक और 23 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में प्रभारी और सहप्रभारी सहित अन्य कार्मिक नियुक्त किये गये हैं।
राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी परीक्षा 23 मार्च को
ram


