सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने, गुरू उपदेश आत्मसात करने का संकल्प

ram

मदनगंज किशनगढ़। आचार्य आदिसागर अंकलीकर अंतरराष्ट्रीय महिला जागृति राष्ट्रीय मंच की महिलाओं ने देव, शास्त्र व गुरू के सानिध्य में सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलकर गुरू उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे कल्पद्रुम महामंडल विधान तथा विश्व शांति महायज्ञ के दौरान की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा शाह सागवाड़ा ने देशभर से की 40 महिलाओं को शपथ दिलाई। किशनगढ़ में मंच की महिला सदस्यों ने देश, समाज उत्थान व परिवार के लिए सेवाएं देने, सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने, जीवन में शुद्धता, सादगी व सेवा के सिद्धांतों को अपनाने, महिला सशक्तिकरण व अधिकारों की रक्षा करने, देश की एकता, अखंडता व समृद्धि का प्रयास, गुरू उपदेशों को आत्मसात करने, देव शास्त्र की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की शपथ ली। ज्ञात हो कि आचार्य आदिसागर अंकलीकर अंतरराष्ट्रीय महिला जागृति राष्ट्रीय मंच को किशनगढ़ शाखा का गठन किया गया है। नवीन शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *