आज यानी की 01 अक्तूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। रामनाथ कोविंद का जन्म 01 अक्तूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर के परौंख गांव में हुआ था। वह दलितों के कोली समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह उत्तर प्रदेश से चुने गए पहले राष्ट्रपति हैं। बता दें कि उन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत के राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला था। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
देश के राष्ट्रपति बनने से पहले वह बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं। बता दें कि रामनाथ कोविंद करीब 30 सालों से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। कोविंद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत से ही पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए संघर्ष किया है। इसके अलावा वह भाजपा दलित मोर्चा और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं और वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं। रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा दलित चेहरा माने जाते थे।

UP से चुने जाने वाले पहले राष्ट्रपति थे रामनाथ कोविंद, आज मना रहे 79वां जन्मदिन
ram