राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नव वर्ष-2025 की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

ram

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नव वर्ष-2025 की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नये वर्ष का नये उत्साह के साथ स्वागत करें। जीवन में लक्ष्य तय करके सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। श्री देवनानी ने प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए लोगों का आवाहन किया है।

गुलाबी रंग के साथ हाईटेक होगा सदन – देवनानी ने कहा है कि नए वर्ष में सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के आने वाले नए सत्र में सदन नए रंग में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान विधानसभा का सदन गुलाबी नगर की तर्ज पर गुलाबी रंग के साथ हाईटेक होगा। विधानसभा के सभी सदस्य डिजिटल तरीके से सदन में कार्य करेंगे। राजस्थान विधानसभा के सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर टैब लगाया जा रहा है।

विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय को अवश्य देखें-
अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों से कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक राजस्थान विधानसभा का राजनीतिक आख्यान संग्रहालय नहीं देखा है, वे नए वर्ष में इस संग्रहालय को अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का पवित्र स्थल है। विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय में राजस्थान के समृद्ध और वैभवशाली इतिहास को बताया गया है।संविधान दीर्घा – देवनानी ने बताया कि संग्रहालय में नवीन दीर्घा संविधान दीर्घा बनाई गई है। इसमें संविधान के 22 भागों मैं उल्लेखित चित्रों के बारे में विस्तार से बताया गया है। युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए यह दीर्घा महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *