रेलवे एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे उपलब्ध

ram

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही Railway ALP City Intimation Slip ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

इन डेट्स में होना है एग्जाम
आरआरबी की ओर से एएलपी भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2026 तक करवाया जायेगा। एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा तीनों ही दिन 3-3 शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से और तीसरे शिफ्ट का एग्जाम शाम 4:30 से आयोजित होगी।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक
आरआरबी एएलपी इंटीमेशन सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप (CEN 1/2025 ALP) लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना है।
जानकारी सबमिट होते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व होंगे जारी
उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम सिटी का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है, इसका प्रयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इस भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) प्रक्रिया से किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *