शराब और हुक्का पार्टी पर छापामारी, 13 गिरफ्तार

ram

उत्तर प्रदेश के नोएडा के यमुना नदी के डूब क्षेत्र में स्थित एक फॉर्म हाउस में अवैध रूप से चल रही शराब एवं हुक्का पार्टी पर छापामारी कर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मौके से पुलिस ने 12 तरह के हुक्का फ्लेवर के तंबाकू और शराब की बोतल बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारियों ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में स्थित फॉर्म हाउस में देर रात छापेमारी की। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने वहां से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कारर्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *