रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई। वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से जानकारी देते हुए बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के दो दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर बातचीत की है। इस दौरान ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन के साथ जंग को न बढ़ाने की सलाह दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के अधिकारियों को भी ट्रंप और पुतिन के बीच की जानकारी के बारे में बताया गया। हालांकि उन्होंने इस बातचीत पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा के रिसार्ट से ही कॉल की थी। ट्रंप ने इसके साथ ही यूरोप में अमेरिकी की बड़ी सैन्य उपस्थिति की भी याद दिलाई। विशेष रूप से पुतिन ने ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बढ़ाई दी और कहा कि वो उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। दोनों नेताओं ने मेरिका रूस के संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने यूरोपीय महाद्वीप की शांति के लक्ष्य पर चर्चा की। ट्रंप ने यूक्रेन के युद्ध के जल्द ही समाधान पर चर्चा करने के लिए आगे भी बातचीत जारी रखने में रुचि व्यक्त की। दरअसल, अपने राष्ट्रपति अभियान में ट्रंप ने कहा था कि वो यूक्रेन में युद्ध को 24 घंटे में समाप्त कर देंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे में विवरण नहीं दिया कि वो ऐसा कैसे करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले से परिचित लोगों ने बताया कि ट्रंप ने निजी तौर पर संकेत दिया है कि वो एक ऐसे सौदे का समर्थन करेंगे जिसमें रूस कुछ कब्जा किए गए क्षेत्र को अपने पास रखेगा। ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के दौरान संक्षेप में जमीन का मुद्दा भी उठाया।

पुतिन ने ट्रंप को दे दिया खास ऑफर, जेलेंस्की समेत पूरे यूरोप में टेंशन
ram