पुतिन ने रूस के रिकॉर्ड रक्षा खर्च को मंजूरी दी

ram

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बजट योजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 2025 तक रक्षा खर्च को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया जाएगा। इस कदम को मॉस्को द्वारा युद्ध में यूक्रेन से बढ़त हासिल करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को सरकारी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए बजट का लगभग 32.5 प्रतिशत राष्ट्रीय रक्षा के लिए आवंटित किया गया है, जो मौजूदा वर्ष के 28.3 प्रतिशत से अधिक है। रूसी संसद के दोनों सदनों – स्टेट ड्यूमा और फेडरेशन काउंसिल – के सांसदों ने बजट योजनाओं को मंजूरी दे दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और यह जंग द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है और दोनों पक्षों ने अपने संसाधन इसमें झोंक दिये हैं। कीव को अपने पश्चिमी सहयोगियों से अरबों डॉलर की मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *