पंजाब पहले भी लड़ा है और अब भी आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा : भगवंत मान

ram

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों पर कहा कि हम पहले से तैयार थे। पंजाब ने पहले भी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है और इस बार भी पंजाब ही आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा। फिरोजपुर की घटना में जो लोग घायल हुए हैं (पाकिस्तान ड्रोन हमले में घायल 3 लोगों का परिवार), उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री चीमा वहां गए हैं। मैं कल उन इलाकों का दौरा करूंगा जहां मिसाइलें मिली हैं। मैं लोगों से मिलूंगा। घबराएं नहीं, कुछ भी स्टोर करने की जरूरत नहीं है।
वहीं, आज सुबह भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष के बीच पंजाब के पठानकोट तथा जालंधर जिलों में विस्फोट जैसी आवाजें सुनी गईं और होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हरियाणा के सिरसा में भी कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने आधी रात के बाद विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर जिले के कंगनीवाल गांव में एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र एक रिहायशी इलाके में गिरा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस घटना में एक प्रवासी मजदूर घायल हो गया, जबकि इलाके के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वस्तु के हिस्से इलाके में पड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *