प्रधानमंत्री शरीफ की सलाह पर पीएसएल स्थगित: पीसीबी

ram

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले ही घोषणा की गई थी कि भारत के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण टी20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे मैचों को भी स्थगित कर दिया है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थगित करने का फैसला प्रधानमंत्री मियां मुहम्मद शाहबाज शरीफ से मिली सलाह के अनुसार लिया गया है।
राष्ट्रीय भावनाएं पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के साहसी प्रयासों पर केंद्रित हैं जो पाकिस्तान की संप्रभुता को मुखरता से कायम रख रहे हैं। ’’बयान में आगे कहा गया, ‘‘पीसीबी और उसके खिलाड़ी शहीदों के परिवारों और राष्ट्र की रक्षा करने वाले हमारे सुरक्षाकर्मियों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।’’ हालांकि यह पता चला है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पीएसएल के बचे मैचों की मेजबानी के लिए पीसीबी के अनुरोध को मंजूरी देने की संभावना नहीं है क्योंकि उसके बीसीसीआई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *