सम्पूर्णता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित

ram

बारां। नीति आयोग भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान को लेकर किशनगंज पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
नीति अयोग के ब्लॉक एबीएफ जयप्रकाश गोचर ने बताया कि अभियान के तहत 4 जुलाई से 30 सितंबर तक 6 इंडिकेटर्स में शत प्रतिशत वृद्धि करवाकर सेेचुरेशन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर के आयोजन में तीन माह के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। अभियान में ग्राम पंचायत स्तर तक कार्य किए जाएंगे। नीति आयोग की ओर से एडमिन सेक्शन ऑफिसर चंचल गुहा ने इंडिकेटर्स के सेचुरेशन के लिए प्रति माह होने वाली गतिविधियों एवं इंटरवेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान के वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विकास अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कृषि अधिकारी, ब्लॉक प्रबंधक राजिविका, सुपरवाइजर महिला बाल विकास, कार्यकर्ता, आशा एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *