सूत्रों ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव समिति में लोकसभा से प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत और राज्यसभा से रणदीप सुरजेवाला शामिल होंगे। मंगलवार को तीखी बहस के बाद लोकसभा में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था वाले दो विधेयक पेश किए गए। विपक्ष ने इस कदम को तानाशाहीपूर्ण बताया जबकि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह कानून राज्यों को प्राप्त शक्तियों से छेड़छाड़ नहीं करेगा।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने करीब 90 मिनट की बहस और मत विभाजन के बाद संविधान (129वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश किया। विधेयक के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 सदस्यों ने मतदान किया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने विधेयक को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि अनुसूची 7 से परे मूल ढांचा है जिसे बदला नहीं जा सकता और विचाराधीन विधेयक संविधान पर हमला है।

प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी होंगे एक राष्ट्र एक चुनाव समिति में शामिल: सूत्र
ram