ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन बावजूद इसके वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ की कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में, अभिनेत्री अपनी मां और बेटी के साथ बीच पर समय बिताती नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘एक विराम।’ पहली तस्वीर में, प्रियंका बीच पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। उनके पैरों में नन्ही मालती बैठी हुई हैं। दूसरी एक वीडियो है, जिसमें मालती बीच पर दौड़ती नजर आ रही है।
तीसरी भी एक वीडियो है, जिसमें हरे-भरे मैदान में कंगारुओं का झुंड देखा जा सकता है। इससे अगली तस्वीर में, मालती मिट्टी से खेलती नजर आ रही है। एक अन्य तस्वीर में, प्रियंका और उनकी मां किताब पढ़ती नजर आ रही हैं।