भरतपुर। भरतपुर में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व सांसद और प्रभारी सुखवीर जौनपुरिया के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह रहे। वहीं अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि ने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और जिम्मेदारी भी दी गई। उन्होंने बताया गया कि भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक सरोकारों के कार्य कराए जाएंगे। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। 6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय और कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर भाजपा पार्टी के झंडे फहराएंगे। इसी प्रकार 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भरतपुर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, 6 से 14 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम
ram


