सुजानगढ़। निकटवर्ती कस्बे के छापर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतासर में शनिवार को खेत की जमीन विवाद की जांच को गये छापर थाने के जाब्ते पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी लाठी सरिये से हमला कर दिया। हमले मे थाने के एएसआई सहित दो पुलिस कांस्टेबल घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि जांच परिवाद में किशनाराम मेघवाल अप्रार्थी पूराराम की ढाणी पहुंचा तो पूराराम, पूराराम की पत्नि गौरादेवी, यशोदा व ममता पुत्रियां पूराराम ने हाथों मे जैली, कुल्हाड़ी, लाठी सरियों से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई धर्मवीर सिंह के सिर मे चोट आयी, वहीं बीच बचाव मे कांस्टेबल रोहिताश व महिला कांस्टेबल पिंकी भी चोटिल हो गये। छापर के राजकीय चिकित्सालय में घायल एएसआई धर्मवीर सिंह व कांस्टेबल रोहिताश व पिंकी का उपचार किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 332, 353 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच थानाधिकारी अमरसिंह कर रहे है। पुलिस ने मामले मे दो आरोपी पूराराम व गौरादेवी पत्नि पूराराम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया ।
पुलिस पर लाठी सरियों से हमला, एएसआई सहित दो कांस्टेबल घायल
ram