नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार प्रधानमंत्री पद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही, वह भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मदन सहनी, नीरज सिंह बबलू और अशोक चौधरी ने बधाई दी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने इतिहास रच दिया है और सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है। भारत माता के सपूत गौरवान्वित हैं। आज दुनिया भर में हर भारतीय का सम्मान हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से भारत का विकास हो रहा है। हर व्यक्ति के मन में विश्वास है कि विकास हो रहा है और सुरक्षित है। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं… देश और दुनिया भर के लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। आज, पंडित नेहरू के बाद, वह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं, और यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।” भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्वितीय प्रतिभा के धनी हैं और अथक समर्पण और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करते हैं।
पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री
ram


