महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्लास्टिक डे का आयोजन

ram

सरदारशहर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नो प्लास्टिक डे का आयोजन किया गया । शिक्षक रविन्द्र पूनियाँ ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा के सान्निध्य में नो प्लास्टिक डे का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यालय परिधि के 200 मीटर क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन बनाए जाने का संकल्प व हर सप्ताह सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर गिरधारी लाल सारण, राजेश मीणा, दलीप जाखड़, केशुराम स्वामी, सुलोचना,पूनम राठौड़, प्रियंका कासनिया, सविता पूनियां,ममता स्वामी, संतोष मीणा, दिनकर जांगिड़, मांगीलाल सारण, कृष्णा नायक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *