पीपाड़ शहर : मानसून के दोर में अधिकाधिक पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए- गोदारा

ram

पीपाड़ शहर। एक पेड़ मां के नाम अभियान दोरान भाजपा देहात मंडल पीपाड़ शहर द्वारा बांकलिया गांव में पौधरोपण कर देखरेख का दायित्व भी सोपा गया है।इस दोरान भाजपा देहात मंडल पीपाड़ शहर अध्यक्ष गणपत गोदारा ने कहा कि पेड़ ही जीवन है हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। गोदारा ने कहा कि पौधरोपण से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है और बारिश भी अच्छी होती है साथही हमे सांस लेने में अच्छी ऑक्सीजन भी मिलती है। वही प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चलाए गए कार्यक्रम को सफल सफल बनाने के लिए महादेव मंदिर बांकलिया मे पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया जिसमें पीपाड़ देहात मंडल अध्यक्ष गणपत गोदारा मंडल कोषाध्यक्ष नारायण राम दुकतावा मंडल प्रवक्ता त्रिलोक सिंह राजपुरोहित बुथ अध्यक्ष रामसिंह भाटी खियाराम खोजा भगवान परिहार सीमाराम गोदारा जगदीश दुकतावा धर्माराम दुकतावा नरसिंह माली मंदिर पुजारी पप्पूदास वैष्णव दुर्गा देवी चौधरी संजू खोजा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *