पीपाड़ शहर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपर शहर के सभी पार्टीजनो द्वारा अपने-अपने बूथ,प्रतिष्ठान, निवास एवं सामूहिक रूप से अनेक अलग-अलग कार्यकर्ताओं द्वारा देखने के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई।मन की बात कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों में देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने वाले, बुराई के रास्ते को छोड़कर नेकी से जीवन यापन करने वाले,हाथों की कला से कपड़ा बनाने वाले व अन्य कामगारों की छिपी हुई प्रतिभा को देश के सामने पेश किया जिससें कामगारों, युवा पीढ़ी व महिला वर्ग भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित होंगे जिससे देश के विकास की गति को बल मिलेगा व देश सुदृढ़ होगा इस दौरान जिला महामंत्री यश गोधा,जिला प्रवक्ता रामकिशोर भुतडा, मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक,एडवोकेट जगदीश दवे, मंडल महामंत्री देवाराम जांगिड़ मनोहर लाल सोनेल,विक्रम देवड़ा,कार्यक्रम सह संयोजक चेनाराम गहलोत, जयनारायण जांगिड़,पप्पूराम गहलोत, संपत राज टाक,जगदीश सुथार हेमाराम रेगर,जितेंद्र प्रजापत वेंकटेश जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीपाड़ शहर : नगर भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी
ram