पीपाड शहर : भारत विकास परिषद के सानिध्य में महिला मंडल ने उत्साह से मनाया सावन उत्सव

ram

पीपाड शहर। भारत विकास परिषद पीपाड़ शहर की महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सावन उत्सव मनाया है।इस दोरान महिला मंडल की प्रभारी वैशाली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके वन्देमातरम गाकर किया गया।कार्यकारिणी सदस्यों ने तिलक व मौली धागा बांधकर अतिथियों का बहूमान किया। सावन उत्सव में भजन,गीत,नृत्य और लहरिया प्रतियोगिताएं हुईं।कार्यक्रम में परिषद में अभी तक हुए महिला मंडल द्वारा विभिन्न आयोजन के बारे में महती जानकारी दी गई एवं आगामी आने वाले कार्यक्रम से भी अवगत करवाया गया है।वही महिला सुरक्षा के बारे में भी महिला मंडल द्वारा विस्तृत चर्चा कर महिला वर्ग से स्वावलंबी बनने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में वैशाली,मीनाक्षी, सोहनी वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला वर्ग को परिषद से जोड़ जाने पर भी बल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *