पिड़ावा : सांसद के जन्मदिन पर सूरजकुंड मंदिर में महादेव का जलाभिषेक किया, गौशाला में गौमाता को हरा चारा गुड़ खिलाया

ram

पिड़ावा। गुरुवार को नगर भाजपा द्वारा झालावाड़ बारां सांसद सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजू माली, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार, महामंत्री पियूष जैन, आनन्द पुरी, पार्षद भारत भूषण, सुधीर जैन, लखन पँवार, पवन रावल सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। वही ग्रामीण भापजा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत हरनावदा गजा के श्री कृष्णा गोशाला में सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर श्री कृष्णा गौशाला हरनावदा गजा मे गौमाता को हरा चारा गुड़ एवं पशु आहार वितरण किया। वही हरनावदा गजा पीएचसी में मरीजो को फल वितरित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर पर हनुमान चालीसा कर सांसद कि लंबी उम्र की कामना कि। इस दौरान बहादुर सिंह चौहान, मानसिंह सिसोदिया, महामंत्री गोपाल सिंह, पिरूसिह, किरपाल सिंह, तेजसिह आदि भाजपा ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *