– जिला कलेक्टर को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा, बिजली पानी की सुविधा को सुचारु करने की मांग की
पिडा़वा। नगर की जल एवं विद्युत व्यवस्था विगत कई दिनों से चौपट हो रही है। नगरवासी ममता सेन, उमाशंकर, कुलदीप जैन, अभिषेक शर्मा, अनीता शर्मा, नरेंद्र सोनी, बालचंद माली, गोवर्धन, दीपक कारपेंटर, सुनील शर्मा आदि ने बताया कि वर्तमान समय मे नगर वासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है कि पिड़ावा क्षेत्र के आमजन आज भी 80 के दशक में ही जी रहे हैं। आम जन को मूलभूत आवश्यकता जल एवं विद्युत से वंचित हो रहे हैं। कई बार तो रात-रात भर लाइट नहीं आ रही है। आमजन दिनभर मजदूरी करते हैं और रात को घर पर चैन से सो भी नहीं सकते। ऐसी भीषण गर्मी मे जल व्यवस्थाएं तो ऐसी गड़बड़ हो रही है कि कभी दो दिन कभी 3 दिन में पानी नसीब हो रहा है। नगर के कई हेड पंप भी खराब है। इस परिस्थिति में आमजन पानी लेने कहां जाएं। पिड़ावा के आम जन ने जिला कलेक्टर से पिडा़वा नगर की विद्युत व्यवस्था एवं जल व्यवस्था को सुचारू कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।

पिडा़वा : पिडा़वा में मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जूझ रहे नगरवासी
ram


