जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों पर जताया भरोसा : सत्येद्र पाराशर

ram

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्येद्र पाराशर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की खुशी में आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर ने बताया दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर जनता का नरेंद्र भाई मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया क्योंकि केजरीवाल की झूठी एवं जुमलेबाजों से दिल्ली की जनता परेशान थी। उन्होंने कहा कि वादा खिलाफी करने वालों को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाया है। यह अहंकार और अराजकता का परिणाम है। सत्येद्र पाराशर ने बताया कि भाजपा सरकार अब दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाएंगे, दिल्ली में विकास और नए आयाम का युग होगा, बीजेपी के सुशासन में जनता का भरोसा है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पर भरोसा है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, जिला महामंत्री नवल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजू गुर्जर एडवोकेट, जिला मंत्री राजकुमार कुशवाह, हरेंद्र राव, जिला कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जाटोली राधेश्याम सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पुराना शहर रजत जनसंधी, मंडल अध्यक्ष कोठी हेमसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष कंचनपुर सुभाष तोमर, टिहरी मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह लोधा, जयदीप, राजकुमार गुर्जर, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी विशाल सिंघल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शहर मुस्ताक कुरैशी, अशोक पचौरी, फैजल खान, विजेंद्र सिंह, पार्षद महेश कोली, जिला सोशल मीडिया संयोजक ऋतिक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *