संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के महादेव नगर उन्देड़ा में 156.61 लाख रूपये के विकास कार्यों किया लोकार्पण, प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध– श्री पटेल

ram

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत महादेव नगर उन्देड़ा में 156.61 लाख रूपये के 21 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा राजस्थान के समग्र विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया।

इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए पूंजीगत व्यय 53 हजार 978 करोड़
श्री पटेल ने कहा पिछली सरकार की तुलना में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39% बढ़ गया है। उन्होंने कहा इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए पूंजीगत व्यय 53 हजार 978 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो 2023-24 से 2 गुना से अधिक है।

28 लाख से अधिक पात्र परिवारों को मिलेगा आवास
विधि मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 28 लाख से अधिक पात्र परिवारों को योजना के दूसरे चरण में वर्ष 2029 तक आवास निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा पंचगौरव योजना के लिए के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

5 हजार करोड़ रूपये से होगी पेरी अर्बन एरिया में जलापूर्ति
श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रूपये की लागत से पेरी अर्बन एरिया के 6 हजार 245 गांवों में चरणबद्ध रूप से पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण योजना के अंतर्गत 800 करोड़ रुपये ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *