संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अध्यक्ष ने पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक जल्द ही हो सकती है और यह विचार व्यक्त करने तथा तनाव कम करने में मदद करने का एक अवसर होगा। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने पर उसे उचित समय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक बुलाने का अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि यह सब कुछ जम्मू-कश्मीर की स्थिति की पृष्ठभूमि में हो रहा है।’’अहमद ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान ने बोला- उसे सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अधिकार
ram


