पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश में धुला

ram

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का पहला सुपर-8 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। शनिवार शाम 6:30 बजे पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले बारिश आ गई। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इसे रद्द कर करने का फैसला लिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था। टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हार-जीत का अंतर लगभग बराबर रहा। दोनों टीमों के बीच 49 टी-20 खेले गए। 24 में पाकिस्तान और 23 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह भारी रहा। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए, 5 में पाकिस्तान और महज 2 में कीवी टीम को जीत मिली। इस वर्ल्ड कप में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 167.96 के स्ट्राइक रेट से 173 रन हैं। इस दौरान 89 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 9.67 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए।

सेमीफाइनल की रेस में क्या असर होगा?
पहला सुपर-8 मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले हैं। यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दोनों टीमों को इंग्लैंड और श्रीलंका से खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *