बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता रैली का आयोजन

ram

धौलपुर। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं मंजरी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को बाडी में बाल विवाह प्रतिषेध जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को बाडी उपखण्ड अधिकारी भगवन्त शरण त्यागी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मनीराम शर्मा ने बताया कि रैली का बाडी उपखण्ड कार्यालय से किला गेट, सर्राफा बाजार, लुहार बाजार, सीताराम बाजार, हॉस्पिटल रोड एवं बालिका विद्यालय से होते हुए पंचायत समिति बाडी कार्यालय तक आयोजन किया गया। रैली में बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित स्लोगन के माध्यम से आमजन को बाल विवाह नहीं किए जाने के लिए जागरूक किया।
रैली में बाडी तहसीलदार उत्तम चन्द बंसल, बाडी सीडीपीओ अर्पित श्रीवास्तव, सीबीईओ कल्याण सिंह मीना, बाडी अधिशाषी अधिकारी श्याम विहारी गोयल सहित विभागीय कार्मिक ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *