राजकीय कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत व्याख्यान माला का आयोजन

ram

जमवारामगढ़। राजकीय कृषि महाविद्यालय जमवारामगढ़ के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के पेपर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार दिनांक 8 फरवरी को व्याख्यान माला आयोजित की गई। प्रोफेसर डॉ शिव कुमार मीणा ने बताया की व्याख्यान माला में दो सत्र आयोजित किए गए।प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजेश आर्य ने राष्ट्र उत्थान, सामाजिक विडंबनाओ के विरुद्ध जागृति जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं उन्नत कृषि में एन.एस.एस स्वयंसेवकों की भूमिका विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। एनएसएस के तहत की जाने वाली वर्ष पर्यन्त गतिविधियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश चंद मीना ने की। अपने उद्बबोधन में डॉ मीना ने बताया कि भारत की संस्कृति कृषि प्रधान रही है और उन्नत कृषि के क्षेत्र में जागरूकता हेतु स्वयंसेवकों को सजक रहना है। द्वितीय सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। पौधों की मेड बनाकर पानी दिया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ मनोज गौतम, प्रोफेसर डॉ शिवकुमार, डॉ सत्यनारायण मीणा, राजेंद्र प्रसाद मीणा एवं डॉ मांगीलाल मीणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *