Oppo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

ram

नई दिल्ली। अगर आप भी कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ओप्पो आपके लिए दो नए डिवाइस लेकर आ रहा है। जी हां, कई लीक्स और रिपोर्ट्स के बाद OPPO ने आखिरकार अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लॉन्च डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी जल्द ही OPPO Find X9 Ultra और Find X9s Pro के नाम से अपने दो नए डिवाइस लेकर आ रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन हालिया पोस्ट में कहा गया है कि ये नए डिवाइस अगले महीने आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

OPPO Find X9 Ultra में क्या होगा खास?
ओप्पो का ये नया Find X9 Ultra 2026 कंपनी के अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक होने वाला है जिसमें कैमरे की परफॉर्मेंस नेक्स्ट लेवल देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप होगा जिसमें दो 200MP कैमरा सेंसर हो सकते हैं। न सिर्फ कैमरा बल्कि OPPO Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 2K LTPO OLED डिस्प्ले और एक बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी भी मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी डिवाइस के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

OPPO Find X9s Pro में क्या होगा खास?
ओप्पो का Find X9s Pro एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर आ सकता है, जिसमें डिस्प्ले, कैमरे और बैटरी लाइफ पर फोकस रहेगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.32-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Dimensity 9500 Plus चिपसेट मिल सकता है। कैमरे के मामले में ये फोन भी 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200MP का टेलीफोटो लेंस ऑफर कर सकता है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *