24 मार्च को लॉन्च होगा OnePlus 15T, मिलेगी 7,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

ram

नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 15T के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इस फोन को मार्च के चौथे हफ्ते में अपने लाइनअप में सबसे नए डिवाइस के तौर पर पेश करने वाली है। इसे लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस आने वाले डिवाइस के कई फीचर्स का खुलासा किया है, जिसमें इसकी खासियतें, फीचर्स और कलर ऑप्शन शामिल हैं। कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने इस फोन को अपने चीन वाले ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्ट किया था।

OnePlus 15T की खासियतें और संभावित फीचर्स
कंपनी ने अपनी एक लेटेस्ट Weibo पोस्ट में बताया है कि आने वाले OnePlus 15T में G2 Wi-Fi चिप देखने को मिलेगी जो फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी मिलती है। फोन में गेम खेलते टाइम बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Lingxi टच रिस्पॉन्स चिप भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं इस डिवाइस में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है।

मिलेगी 7,500mAh की Glacier बैटरी
यह भी कन्फर्म हो गया है कि OnePlus 15T में 7,500mAh की Glacier बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर लगभग 10.3 घंटे का गेमिंग टाइम दे सकती है। जबकि 22.8 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में 100W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। OnePlus 15T चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *