एक पौधा मां के नाम मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान : बिहारीलाल पर्यावरण मित्र संस्थान ने किया पौधरोपण

ram

उदयपुर। एक पौधा मां के नाम मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत बिहारीलाल पर्यावरण मित्र संस्था उदयपुर की ओर से सेक्टर 14 स्थित लखारा समाज भवन और नगर निगम के पार्क शरणम में औषधिय, फ़लदार व फुलदार पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी लगाए गए।
इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में बिहारी लाल पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखारा ने कहा कि पेड़ पौधे के बिना जीवित नहीं रह सकते। पेड़ पौधों से हमें अनगिनत और बहुमूल्य चीज़ प्राप्त होती है। यह हमारे पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं। समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रुप हैं, जो हमें जीवन प्रदान करता है। सांस लेने के लिए ऑक्सीजन भी पेड़ पौधो से ही प्राप्त होती है। वरिष्ठ आरएएस अधिकारी कैलाश चंद्र लखारा ने बताया कि पेड़ पौधे पर्यावरण को अनुकूलित रखते हैं और ओजोन परत को बनाए रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार पेड़ों का प्राचीन महत्व है। अनेक पेड़ों की पूजा की की जाती है। एसबीआई प्रबंधक दुर्गा प्रसाद लखारा ने कहा कि पेड़ लोगों की जीविका का साधन है। पर्यावरण विशेषज्ञ विनय दवे ने बताया कि पेड़ पौधे पक्षियों के आश्रय स्थल हैं। वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी शांतिलाल लखारा ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति के सुकुमार सुंदर सुखदायक संताने मानी जाती है। जमनालाल लखारा, रोशन, अल्पेश, राकेश, हिमांशु, देवेंद्र, जयेश, डॉ संदीप, गजेंद्र, राधेश्याम, प्रमोद, डॉ सतीश, मगनलाल, मधु देवी, चंद्रलता, राजकुमारी, रेखा देवी, खुशबू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *