भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर कृपलानी ने प्रदेश कार्यालय पर फहराया ध्वज

ram

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में पार्टी का स्थापना दिवस का ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नही, हम सबके लिए एक परिवार है और प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य के रूप में एकजुटता के साथ राष्ट्रहित में जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी ध्वजारोहण कर गर्व की अनुभूति हुई, यह ध्वज हम सभी को सदैव जनसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
इधर, निम्बाहेड़ा में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर भाजपा अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा के स्थापना दिवस का ध्वज फहरा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *