जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को निदेशालय, अल्पसंख्यक मामलात विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेशक मातादीन मीना द्वारा शपथ दिलवाई गई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नव संवत् चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस को सप्ताह-पर्यंत आयोजन के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग मातादीन मीना ने बताया कि निदेशालय में “राजस्थान दिवस सप्ताह- पर्यंत उत्सव” के हिस्से के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार राजस्थान की महान परंपराओं का सम्मान एवं निर्वहन करते हुए राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदार बनने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है लेकिन 30 मार्च 2025 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण, दिनांक 28 मार्च, 2025 को शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में मुख्य लेखाधिकारी मुन्ना लाल टोडीवाल, सहायक निदेशक सुशील कुमार सहित सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अल्पसंख्यक मामलात विभाग में हुआ शपथ समारोह अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदार बनने की शपथ
ram


