बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इस वक्त भारत में मौजूद हैं। भारत लगातार उनके लिए कई तरह के प्लान तैयार कर रहा है। शेख हसीना लंदन में शरण लेना चाहती हैं। इसके अलावा वो कई और ऑपशन भी तलाश रही है। इसके लिए उनकी मुलाकात भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से हो चुकी है। दोनों के बीच डेढ़ घंटे लंबी चर्चा भी हुई है। इसके अलावा भारत सरकार का विदेश मंत्रालय हरेक गतिविधियों को लगातार मॉनिटर कर रहा है। भारत सरकार की तरफ से बांग्लादेशी सेना प्रमुख से भी बातचीत की गई है। बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया है। वहीं इन सब के बीच शेख हसीना का क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
ऐसे में कहा जा रहा है कि भारत दो तरह के प्लान पर काम कर रहा है। जिसके अंतर्गत ये माना जा रहा है कि शेख हसीना भारत में थोडे दिनों के लिए रह सकती हैं। वहीं प्लान 2 के तहत अगर शेख हसीना लंबे दिनों के लिए रहती हैं तो किस तरह की तैयारी करनी होगी और सुरक्षा व्यवस्था व लोकेशन क्या हो सकता है। शेख हसीना को भारत पहुंचे दो दिन हो चुके हैं। 5 अगस्त को सेना के हर्कुलस विमान से शाम के पांच बजे वो भारत पहुंची। सबसे पहले एनएसए अजित डोभाल से उनकी घंटे भर की मुलाकात हुई। उनके सामने क्या विकल्प हैं उस पर चर्चा हुई। 6 अगस्त को विदेश मंत्री ने संसद में बयान दिया। अब भारत सरकार राजनीतिक और सामरिक दोनों ही मोर्चों पर अपनी तैयारी को चाक चौबंद कर रही है।

Sheikh Hasina के लिए NSA डोभाल ने तैयार किया 2 बड़ा प्लान, कहां होगा नया ठिकाना?
ram