मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन से शहरी क्षेत्रों में अब होगा पेयजल की समस्या का निदान

ram

गंगानगर। राजस्थान प्रदेश ऐसा है, जहां सदियों से पेयजल की समस्या हमेशा रहती है लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच एवं कुशल नेतृत्व की बदौलत राजस्थान की तस्वीर एवं तकदीर दोनों ही बदलने वाली है। इस सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट 2025-26 के तहत शहरी क्षेत्र के लिए पेयजल को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे प्रदेश की शहरी जनता अब पेयजल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेगी।
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) से शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा, इसके बजट 2025-26 में 5 हजार 830 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाये जायेंगे। इसमें बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना स्टेज द्वितीय (फेज-2) के अन्तर्गत कॉमन इन्टेक वैल विथ रॉ वॉटर ट्रांसमिशन लाइन, जल शोधन संयंत्र मय क्लीयर वाटर ट्रांसमिशन लाइन एवं स्वच्छ जलाशय का निर्माण व अन्य सम्बन्धित कार्य जयपुर और अजमेर में 1 हजार 986 करोड़ 68 लाख रुपये के कार्य होंगे।
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर सहित 18 शहरों में 1 हजार 650 करोड़ रूपये के जलापूर्ति कार्य सहित पाली, बांसवाड़ा, गंगानगर, टोंक, झुंझुनूं, कुचामन सहित 11 शहरों में 275 करोड़ रूपये के सतत् जलापूर्ति के गुणात्मक संवर्धन कार्य करवाये जाएंगे। इसी तरह इस मिशन के तहत उदयपुर, चूरू, दूदू, बगरू, नसीराबाद, गुलाबपुरा, मुण्डावर, खैरथल, बहरोड़ सहित 51 शहरों में 1 हजार 200 करोड़ रूपये से सर्विस लेवलए सप्लाई और प्रेशर में सुधार के कार्य होंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिये भी बजट में घोषणाएं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *