सर्दी का मजा लेने अब ना जाएं पहाड़, दिल्ली का तापमान Shimla से भी हुआ कम

ram

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। ये लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली का तापमान बेहद कम बना हुआ है। इस दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 318 दर्ज हुआ है जो बेहद खराब स्थिति है। दिल्ली में सफदरजंग स्टेशन में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं शिमला में तापमान इससे भी अधिक बना हुआ है। दिल्ली में एक दिन पहले ही 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। ये सामान्य से तीन डिग्री कम तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *