नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इस डेट तक जारी होने की उम्मीद

ram

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10th परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक करवाया गया था। अब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि अब नतीजों को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल तक की जा सकती है।

इस बार जल्दी जारी होगा रिजल्ट
अमूमन सीबीएसई की ओर से मई माह में रिजल्ट जारी किया जाता है। लेकिन, इस बार मई माह से 2nd फेज बोर्ड एग्जाम का आयोजन करवाया जायेगा। ऐसे में छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जायेगा। इसलिए नतीजे जल्दी जारी किये जायेंगे।

दूसरी बोर्ड परीक्षाओं में कौन ले सकेगा भाग
इस बार से सीबीएसई द्वारा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। जो छात्र अभी जारी होने वाले रिजल्ट में फेल हो जायेंगे वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे।
इसके अलावा ऐसे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे। हालांकि, पास होने वाले स्टूडेंट्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में से) केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।

रिजल्ट जारी होने पर कैसे कर सकेंगे चेक
CBSE 10th Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

फाइनल मार्कशीट दोनों परीक्षाओं के बाद होगी प्राप्त
सभी छात्रों को बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्कशीट/ सर्टिफिकेट दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगी। दूसरे फेज का रिजल्ट जून में जारी होगा। ऐसे में स्कूल से पासिंग सर्टिफिकेट जून के अंत तक प्राप्त किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *