नई दिल्ली। सोमवार यानी 23 फरवरी से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह नौ कंपनियां अपने आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर रही हैं। इनमें चार कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि पांच कंपनी एसएमई सेगमेंट की हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए दो आईपीओ में भी 24 फरवरी तक बोली लगाने का मौका रहेगा। जहां तक इस सप्ताह शेयर बाजार में होने वाली लिस्टिंग की बात है, तो चार कंपनियां लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत करने जा रही हैं।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 फरवरी को किआसा रिटेल का 69.72 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 121 रुपये से लेकर 127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसी दिन श्रीराम ट्विस्टेक्स का 110.24 करोड़ रुपये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये से लेकर 104 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 144 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
23 फरवरी को ही क्लीन मैक्स इनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 1,000 रुपये से लेकर 1,053 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 14 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसी दिन मोबिलाइज ऐप का 20.10 करोड़ रुपये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 75 रुपये से लेकर 80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
23 फरवरी को ही अकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विच गियर का 25.59 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ में भी 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 43 रुपये से लेकर 46 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन 24 फरवरी को पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी का 380 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 26 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 367 रुपये से लेकर 386 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 32 शेयर का है। कंपनी के शेयर 4 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसके अगले दिन 25 फरवरी को ओम्नीटेक इंजीनियरिंग का 583 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 27 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 216 रुपये से लेकर 227 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 66 शेयर का है। कंपनी के शेयर 5 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
25 फरवरी को ही यैप डिजिटल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ में 27 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी ने फिलहाल आईपीओ के लिए प्राइस बैंड या आईपीओ के साइज का ऐलान नहीं किया है। जल्द ही कंपनी अपने आईपीओ के साइज और प्राइस बैंड का ऐलान कर सकती है। कंपनी के शेयर 5 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इस सप्ताह का आखिरी पब्लिक इश्यू 26 फरवरी को खुलने वाला है। इस दिन स्ट्राइडर्स इंपैक्स का 36.29 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 2 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 71 रुपये से लेकर 72 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। कंपनी के शेयर 6 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसके अलावा पिछले सप्ताह 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले गॉडियम आईवीएफ के 165 करोड़ रुपये के आईपीओ में 24 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 75 रुपये से लेकर 79 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 189 शेयर का है। कंपनी के शेयर 27 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ को अभी तक 90 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
इसी तरह 20 फरवरी को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले मणिलम इंडस्ट्रीज के 39.95 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 24 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 65 रुपये से लेकर 69 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 27 फरवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ को अभी तक 23 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 24 फरवरी को फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर कारोबार की शुरुआत करेंगे। इसके अगले दिन 25 फरवरी को यश तेज इंडस्ट्रीज (इंडिया) के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके बाद 27 फरवरी को गॉडियम आईवीएफ के शेयर की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है। इसी दिन मणिलम इंडस्ट्रीज के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।



