निंबाहेड़ा । जाट समाज एवं आमजन के आराध्य देव लोक देवता वीर तेजाजी के नाम पर निम्बाहेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में सर्कल का नामकरण एवं लोकार्पण समारोह गुरुवार को राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विधायक कृपलानी ने राजमाता सिंधिया मार्ग पर स्थापित वीर तेजाजी सर्कल की पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, आदि का जाट समाज की ओर से फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, जगदीश माली, आशीष बोड़ाना, सहित जाट समाज के शम्भूलाल जाट धनोरा, बोरखेड़ी, मकनपुरा, गुडाखेडा, अरनिया, कारूण्डा, अम्बानगर, मांगरोल, साकरिया सहित सैकड़ों की संख्या में जाट समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वीर तेजाजी सर्कल के लोकार्पण के पश्चात समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व इस स्थान पर कांग्रेस सरकार के समय तानाशाही के साथ जाट समाज द्वारा लगाए गए झंडे को हटाकर समाज के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई, जिस पर मैने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद उसी स्थान पर लोक देवता वीर तेजाजी के नाम से सर्कल का निर्माण किया जाएगा, जो वादा आज साकार हो गया है। कृपलानी ने कहा कि जाट समाज के द्वारा सदैव भाजपा एवं उनके प्रति पूर्ण समर्थन किया जाता रहा है, जो आगे भी बना रहेगा। कृपलानी ने जाट समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि वे सदैव समाज हित में जो भी कार्य होंगे उन्हें पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। समारोह के अंत में जाट समाज की ओर से भाजपा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट ने आभार व्यक्त किया।

निंबाहेड़ा : समाज हित में जो भी कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा-विधायक कृपलानी, लोकदेवता वीर तेजाजी सर्कल का हुआ लोकार्पण
ram