निंबाहेड़ा शेखावाटी की बेटिया ओर निम्बाहेड़ा की पहचान हुआ योग में धमाल, बनाये दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ram

निम्बाहेड़ा। समीक्षा और ऋतिषा चेज़ारा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम वर्तमान निंबाहेड़ा निवासी एवं यहां अध्ययन तथा राजस्थान की पवित्र भूमि शेखावाटी की दो होनहार बहनों कृ समीक्षा चेज़ारा और ऋतिषा चेज़ारा पुत्री प्रीति एवं अरविंद चेजा़रा ने भारत के योग क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दोनों बहनों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उनके अद्वितीय योग प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। समीक्षा चेज़ारा ने वीरभद्रासन में सबसे लंबी अवधि तक स्थिर रहने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस कठिन योग मुद्रा को 9 मिनट और 15 सेकंड तक बनाए रखा। यह उपलब्धि उन्होंने 14 वर्ष, 9 महीने और 15 दिन की आयु में हासिल की। यह रिकॉर्ड 13 मई 2025 को प्रमाणित किया गया। वहीं उनकी छोटी बहन ऋतिषा चेज़ारा,ने त्रिकोणासन में सबसे लंबी अवधि तक टिके रहने का कीर्तिमान स्थापित किया। ऋतिषा ने यह आसन 16 मिनट और 3 सेकंड तक किया। यह कीर्तिमान उन्होंने 11 वर्ष, 9 महीने और 27 दिन की उम्र में बनाया और इसे भी 13 मई 2025 को प्रमाणित किया गया। दोनों बहनों ने यह उपलब्धि अपने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और योग के प्रति गहरे समर्पण से प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर आर्य समाज निंबाहेड़ा द्वारा रविवार को दोनों बहिनों का अभिनंदन किया जाएगा। उनके माता-पिता, शिक्षकों और योग प्रशिक्षकों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। समीक्षा चेजारा और ऋतिषा चेज़ारा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान और भारत के लिए गर्व का विषय है। इनकी सफलता नई पीढ़ी के बच्चों को योग अपनाने और अपनी प्रतिभा को पहचानने की प्रेरणा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *