निंबाहेड़ा : हिंदी हमारे जीवन का आधार हैं जो हमारे व्यक्तित्व तथा राष्ट्रीयता की परिचायक हैं : कैलाशचन्द्र मून्दड़ा

ram

– श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस
निंबाहेड़ा। हिंदी भाषा ने हमारी अखण्डता को बनायें रखा है। हिंदी भाषा के कारण ही आज हम भारतवासी अनेकता से एकता के सूत्र में बंधे हुए है। हिंदी भाषा को भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने लेखनी और बोलचाल के लिए रूप में अनिवार्य रूप से प्रयोग में लायी जानी चाहिए। आधुनिकता के इस द्वौर में विश्व भर के विभिन्न भाषाओं को व्यक्ति सीख व बोल सकता हैं किन्तु हिंदी भाषा को अपने अंदर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उक्त विचार कैलाशजी मून्दड़ा ने व्यक्त किये। वे श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हमें स्वराज्य के लिए जीना है, तो हमे हिंदी के लिए जीना होगा। हिंदी हमारे जीवन का आधार है जो हमारे व्यक्तित्व तथा राष्ट्रीयता की परिचायक है। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में 13 सितंबर राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाशजी मून्दड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कल्लाजी आयुर्वेद चिकित्सालय के अधीक्षक गोविन्द सहायक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कल्लाजी महाराज व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। हिन्दी के विभागाध्यक्ष नटवर भाम्बी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 14 सितंबर को रविवार होने के चलते एक दिन पूर्व 13 सितंबर को विष्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी की महत्ता तथा आवश्यकता को बताया। उन्होने आधुनिक संदर्भ में हिन्दी का क्या भविष्य है इसको विभिन्न पहलुओं जैसे ज्ञान, विज्ञान का क्षेत्र, व्यापार वाणिज्य, जनभाषा, राष्ट्रभाषा और तकनीक की भाषा आदि के क्षेत्र में हिन्दी की गरिमामयी स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सहायक आचार्य विनय वानखेड़े ने हिंदी भाषा पर बहुत ही सुंदर हिंदी काव्य पाठ किया गया । कार्यक्रम का संचालन निर्मल बम्बोरिया ने किया वही आभार विनय वानखेड़े ने माना। इस अवसर पर आचार्य, सहायक आचार्य सहित अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *