निम्बाहेड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निम्बाहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत , विधायक कृपलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

ram

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का बुधवार को निंबाहेड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वसुंधरा राजे उदयपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थीं, इसी दौरान निम्बाहेड़ा के छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा चौराहा पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोषों से पूरा वातावरण गूंजा दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता पारस पारख, चांदमल सोनी, आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत पुष्पमालाओं, नारों के साथ किया। स्वागत के इस आयोजन से पूरा मड्डा चौराहा भाजपा रंग में रंग गया। वसुंधरा राजे ने इस आत्मीय स्वागत पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता की सेवा ही पार्टी का असली लक्ष्य है। स्वागत कार्यक्रम के बाद वसुंधरा राजे अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *