नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने (NCERT Group A, B, C ) की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार जल्द ही ग्रुप-ए, बी और सी की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का अप्रैल माह में किया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
एनसीईआरटी ने ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। कनिष्ठ लेखाकार, कैमरामैन ग्रेड-II, इंजीनियरिंग सहायक, व्यावसायिक सहायक, वरिष्ठ लेखाकार, उत्पादन सहायक, पटकथा लेखक की परीक्षा 27 अप्रैल, 2026, स्टोर अधिकारी एवं सहायक अभियंता ग्रेड-ए की परीक्षा 28 अप्रैल और सहायक जनसंपर्क अधिकारी की परीक्षा 29 अप्रैल, 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें लेवल 02-05 के अंतगर्त 138 पद, लेवल 06-08 के अंतगर्त 26 पद और लेवल 10-12 के अंतर्गत कुल 09 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें जनरल वर्ग के लिए 86 पद, ओबीसी के लिए 44 पद, एससी के लिए 14 पद, एसटी के लिए 18 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 11 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एनसीईआरटी ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद NCERT Group A B C Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिकं पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



