नाहरगढ : धूमधाम से निकाली भगवान बाबा रामदेवजी महाराज की शोभायात्रा

ram

नाहरगढ। कस्बे में बैरवा समाज के तत्वाधान में बड़ी दोज पर भगवान बाबा रामदेवजी महाराज की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमे समाज के लोगो ने परिवार सहित उत्साह के साथ भाग लिया। समाज व्यवस्थापक भगवानलाल बैरवा, प्रभुलाल बैरवा, मथुरालाल बैरवा, रामेश्वरदयाल बैरवा, बाबूलाल बैरवा, घांसीलाल बैरवा, राजूलाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर एक दिन पूर्व भगवान रामदेवजी महाराज के मंदिर में भव्य रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समझ के लोगो सहित कस्बेवासियों ने भाग लिया।वही अन्य विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही सोमवार को समाज के लोगो द्वारा भगवान रामदेवजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि बाबा रामदेवजी महाराज के मंदिर परिसर से शुरू हुई। जिसमे बाबा रामदेवजी महाराज की भव्य आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा कस्बे से सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली। इस दौरान कस्बेवासियों द्वारा जगह जगह स्वागत कर बाबा की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में युवा आगे आगे ध्वज पताका थामे भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वही पीछे समाज की महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। वही युवा बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा वापिस मंदिर परिसर पहुंची। जहां जागरण की पूर्णाहुति करके हवन यज्ञ किए गए। वही विधिवत पूजा अर्चना करके महाआरती करके महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समाज के लोगो ने परिवार सहित भाग लेकर पूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *